पूरा नाम – मोइसेस कॉन्स्टेंटिनो हेनरिक्स
जन्म – 1 फरवरी 1987 फोंगल, पुर्तगाल
प्रमुख टीमें – ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया ए, दिल्ली डेयरडेविल्स, ग्लैमरगन, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, न्यू साउथ वेल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, सिडनी सिक्सर्स
उपनाम – मोए
भूमिका – ऑलराउंडर
बल्लेबाज़ी शैली – दाएं हाथ के बल्लेबाज़
गेंदबाजी शैली – दाएं हाथ के तेज-मध्यम
ऊँचाई – 1.87 मीटर
टेस्ट पदार्पण (कैप 432) – 22 फरवरी 2013 बनाम भारत
एकदिवसीय पदार्पण (कैप 179) – 31 अक्टूबर 2009 बनाम भारत
टी 20 पदार्पण (कैप 34) – 15 फरवरी 2009 बनाम न्यूजीलैंड
पुर्तगाल में जन्मे मोइजिस हेनरिक्स एक साल की छोटी उम्र में ऑस्ट्रेलिया गए | वर्तमान में उनको सीमित-ओवर प्रारूप में प्रतिभावान और उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है।
हेनरिक्स 2004 में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के 16 वर्षीय सदस्य के तौर पर पहली बार लोगो की नजरो में आये | उन्होंने अपने प्रदर्शन (11 विकेट) से सभी को प्रभावित किया | उनको 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम का कप्तान बना दिया गया | यह दौरा उनके लिए और भी अच्छा रहा, उन्होंने वर्ल्ड कप को अच्छे प्रदर्शन के साथ ख़त्म किया और सर्वाधिक विकेट लिए (16 विकेट) और साथ में 150 रन भी बनाये |
बेन कटिंग – ऑस्ट्रेलिया – रिकॉर्ड
उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत 2006 में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स की तरफ से खेल कर की | जल्द ही उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और क्वींसलैंड के खिलाफ 17 रन देकर 5 विकेट लिए | हालाँकि ख़राब प्रदर्शन और कंधे की चोट के कारण उनको किनारे कर दिया गया | उन्होंने फिटनेस हासिल की और सिडनी ग्रेड क्रिकेट में अपनी टीम संत जॉर्ज के लिए जोरदार वापसी की | इस वजह से उनको घरेलु टीम में फिर से जगह दी गई | हेनरिक्स ने अपने टी-20 करियर की शुरुआत 2009 में नूज़ीलैण्ड के खिलाफ की | उसी साल उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय एकदिवसीय करियर की शुरुआत की जब उनको चोटिल जेम्स होप्स की जगह टीम में शामिल किया गया |
2009 से हेनरिक्स इंडियन प्रीमियर लीग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। वो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले, फिर उनको 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स को बेच दिया गया, फिर 2011 में उनको मुंबई ने खरीद लिया | उसी साल बाद में, वो बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर की तरफ से खेले | फिर उनको 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ख़रीदा, फिर 2014 की नीलामी में उनको हैदराबाद ने ख़रीदा |
ग्लेन मैक्सवेल – ऑस्ट्रेलिया – रिकॉर्ड
2013 के भारत दौरे से हेनरिक्स ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की | अपने पहले मैच में उन्होंने काफी प्रभावित किया, जहा उन्होंने पहली पारी में 68 रन बनाये और दूसरी पारी में और भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 81 रन बनाये | हालाँकि उस दौरे के बाद से वो टीम का हिस्सा नहीं बने | हेनरिक्स आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नियमित रूप से खेलते है |
दिलचस्प तथ्य: हेनरिक्स और प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म एक ही जगह हुआ था |




